मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। जनता सेवक समाज ने पान दरीबा स्थित भंग वालों की धर्मशाला में ईद मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें वक्ताओं ने कहा शहर में हिंदू मुस्लिम एकता गंगा जमुनी तहजीब की परिचायक है। हमें इसी का निर्वाह करते हुए भाईचारे और सौहार्द के साथ रहना चाहिए। सभी धर्मों के पर्वों को सभी को मिल जुल कर मनाना चाहिए। अध्यक्षता सरदार गुरविंदर सिंह ने व संचालन नीरज रस्तोगी ने किया। ब्रह्मकुमारीज की आशा दीदी सहित सुभाष चंद्र गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, पूनम गुप्ता, अतुल जौहरी, मिर्जा अरशद बेग, विनय शर्मा, शमीम अहमद, नसीमुद्दीन, सुधीर रस्तोगी, आनंद कुमार गुप्ता, हर स्वरूप सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...