चतरा, मार्च 24 -- जोरी प्रतिनिधि। चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कलाल टोली में रविवार की देर रात एक युवक मो तनवीर की संदिग्ध परिस्थितिं में मौत हो गई है। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। इस मामले में परिजनों ने वशिष्ट नगर थाना में 6 लोगों पर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया है। वशिष्टनगर पुलिस आवेदन के आधार पर पांच युवकों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवकों में मो.अरबाज, मो इस्तकार, मो.आरीफ, मो.असगर, मो. फरहान शामिल है, पुछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। जबकि मो. हसन अभी भी फरार है। परिजन ने बताया की रविवार की देर शाम तनवीर अपने दोस्त अरबाज के साथ घर से निकला था। देर शाम करीब दस बजे बेहोशी के हालत में घर पर छोड़कर भाग गया। इलाज के ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। बता जा रहा है कि मृतक मो. तनवीर सिलीगुड़ी में काम करता...