गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर देहाती में रफत सिद्दिकी के बंद घर का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी की चोरी हो गई। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद रजागंज चौकी इंचार्ज देवेंद्र साहू मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़िता रफत सिद्दिकी के अनुसार वह परिवार के साथ ईद मनाने अपने गांव शादियाबाद गई थी। उन्होंने एक व्यक्ति पर तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.