चतरा, मार्च 9 -- चतरा, संवाददाता। ईद बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने नो इंट्री के समय को बढ़ा दिया है। चतरा एसडीओ जहूर आलम ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार 8 मार्च से 14 मार्च तक रात 10 बजे तक वहीं 15 मार्च से 19 मार्च तक रात 11 बजे तक तथा चांद रात को रात 12 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगा। एसडीओ ने बताया कि ईद के अवसर पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान पुलिस प्रशासन को आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। इस निर्णय के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.