संभल, मार्च 17 -- समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीआईजी को ज्ञापन सौंपा। मांग उठाई कि ईदुल फितर के अवसर पर प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाए और अगर प्रशासन खर्चा वहन नहीं करता तो उन्हें अनुमति दी जाए। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सावन माह के दौरान कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हर वर्ष हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराती है। सरकार के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसी भावना के तहत मुस्लिम समुदाय को भी समान सम्मान मिलना चाहिए। रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम समुदाय रोजे रखकर इबादत करता है और माह पूर्ण होने पर ईदुल फितर का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में संभल की शाही जामा म...