फरीदाबाद, मार्च 24 -- नूंह, संवाददाता। ईद के जश्न में हवाई फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध देशी कट्टा और खाली कारतूस मिला। घटना में एक बच्चा घायल हुआ था, जिसकी शिकायत पहले दर्ज नहीं हुई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी की पहचान नसीम निवासी खटीक मोहल्ला फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक खाली खोल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 23 मार्च को निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में टीम तिजारा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर खेल स्टेडियम के पास खड़ा है और कहीं जाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से देशी कट्टा मिला, जिसमें एक खाली कारतूस था। पूछताछ में वह हथियार...