गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता । ईद के पवित्र अवसर पर जिले के शिया मुसलमानों ने अपनी परंपरागत खुशी को एक तरफ रखकर बेहद सादगी से नमाज अदा की। उन्होंने बांह पर काली पट्टियां बांधकर समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की शहादत को याद किया। नमाज़ के बाद न तो एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, न ही गले मिले। यह नजारा शहर के प्रमुख शिया इलाके गीता प्रेस में देखने को मिला।शनिवार की सुबह शेखपुर के निकट गीता प्रेस स्थित शिया मस्जिद में बड़ी संख्या में शिया मुसलमान एकत्र हुए। बाजू पर काली पट्टियां बांधे नमाजियों ने सादगीपूर्ण ढंग से नमाज पढ़ी। मस्जिद परिसर में सन्नाटा छाया रहा।मौलाना शमशाद अब्बासी उल्मी ने बताया कि ईद की खुशी में हम अपने नेता की शहादत को भूल नहीं सकते। यह हमारा कर्तव्य है कि उनकी याद में सादगी अपनाएं। इसी त...