शामली, मार्च 21 -- कांधला। ईद-उल-फितर के अवसर पर कस्बे के वार्ड नंबर 11 में स्वच्छता और सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। सभासद प्रदीप कुमार भार्गव के निर्देशन में ईद से पहले विशेष सफाई अभियान चलाकर गलियों और नालियों को व्यवस्थित किया गया। ईद की सुबह गलियों में तिरंगा रंगोली और मस्जिदों के बाहर फूलों से सजावट की गई, जिससे पूरा क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बन गया। सभासद भार्गव ने खुद मौके पर रहकर व्यवस्थाएं संभालीं और मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वार्डवासियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे पहले कभी न देखी गई व्यवस्था बताया। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.