गढ़वा, मार्च 21 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत मझिआंव और बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईद मनाईं गई। दोनों प्रखंड क्षेत्र के मस्जिदों व ईदगाहों में अकीदत के साथ ईद की नमाज पढ़ी गई। मझिआंव जामा मस्जिद में मौलाना सिद्दीकी राजा, सरकारकोनी ईदगाह पर मौलाना एजाज अहमद, बरडीहा प्रखंड के असना जरही ईदगाह पर हाफिज आबिद राजा, आदर ईदगाह पर मौलाना ताहिर राजा, लेभरी मस्जिद में मौलवी गौलसुल हक के द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई। उक्त अवसर पर सभी जगहों पर ईदगाह और मस्जिदों को सजाया गया था। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अपने घर-परिवार व वतन की सलामती की दुआ मांगी। उसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद का मुबारकबाद दिया। एक- दूसरे के यहां जाकर सेवई खाए। उस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने मझिआंव, भुसुआ सहित अन्य गांवों में जाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.