मेरठ, मार्च 22 -- ईद-उल-फितर के अवसर पर जहां एक ओर शहर में खुशी का माहौल था, वहीं नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) से सफर करने वाले यात्रियों को बेगमपुल स्टेशन पर भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर लगा एस्केलेटर तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को परेशानी हुई। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण एस्केलेटर खराब हुआ। ईद के चलते शनिवार को रैपिड रेल में यात्रियों की संख्या आम दिनों के मुकाबले थोड़ी अधिक रही। बेगमपुल का रैपिड स्टेशन मेरठ का एक प्रमुख केंद्र है, जहां से बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। एस्केलेटर बंद होने से यात्रियों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। स्टेशन कर्मियों के अनुसार, तकनीकी कारणों से एस्केलेटर में खराबी आई थी, जिसे ठीक करने के लिए तकनीकी टीम को सूचित किय...