बुलंदशहर, मई 28 -- एक तरफ जहां जिले भर में अकीदतमंद पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ की चरमराई व्यवस्था ने त्योहार पर लोगों को परेशान दिया। गुरुवार को सुबह से ही शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक लो-वोल्टेज, अघोषित कटौती और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग के कारण लोग भीषण गर्मी में पसीना-पसीना होने को मजबूर रहे। प्रचंड गर्मी के बीच बढ़े लोड की वजह से जिले का बिजली आपूर्ति तंत्र पूरी तरह हांफता नजर आया। सुबह के समय जब घरों में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, तभी से बिजली की ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रहा। दोपहर की चिलचिलाती धूप में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की बेचैनी और बढ़ा दी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे और कूलर के सामने बैठने को तरस गए, क्योंकि लो-वोल्टेज के कारण उपकरण ...