नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो की बसें शुक्रवार से ईद पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि अलीगढ़, बरेली, बदायूं आदि रूट पर ईद के मौके पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में जरूरत के मुताबिक बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...