अमरोहा, मार्च 8 -- ईद पर दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोकल मार्गो पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। रोडवेज अफसरों का दावा है कि त्योहार पर 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। जिन मार्गों पर यात्री अधिक निकलेंगे, उन मार्गो पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मुरादाबाद, संभल, बदायूं, अलीगढ़, धामपुर, बिजनौर, नजीबाबाद आदि लोकल मार्गों पर भी बसों के चक्कर बढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। दूरदराज क्षेत्रों में नौकरी व पढ़ाई करने वाले लोग परिवार संग ईद मनाने के लिए अपने घरों को रवाना होंगे। ऐसे में मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसको लेकर परिवहन अफसरों ने मुसाफिरों को बेहतर बस सेवा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। ईद के अवसर पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा मुरादाबा...