गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- ट्रांस हिंडन। टीला मोड थाना क्षेत्र की गरिमा गार्डन कॉलोनी में ईद मिलने अपने दोस्त के घर जा रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। गरिमा गार्डन इकबाल कालोनी निवासी उमर ने बताया कि 21 मार्च को वह अपने दोस्त के घर ईद मिलने जा रहे थे। रास्ते में तहुर, तालिब, शाह आलम, शावेज ने उन्हें रोककर उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। तहुर और तालिब ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उन्हें घायल कर दिया। आसपास के लोग जमा होने लगे, जिन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। उमर ने इलाज करवाने के बाद चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...