बांदा, मार्च 21 -- बांदा। ईद का त्योहार शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8 बजे ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेवई और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। जनपद में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। ड्रोन से निगरानी की गई। डीएम जे.रीभा व एसपी पलाश बंसल ने शहर के ईदगाह समेत क्षेत्र में विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोगों से बातचीत कर त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील के साथ पर्व की बधाई दी। वहीं पुलिस प्रशासन की अपील पर कहीं भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.