बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता ईद का त्योहार शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8 बजे ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेवई और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मुख्य ईदगाह में मौलाना रियाज (हथौरा) ने नमाज़ अदा कराई । उन्होंने कहा कि कुरान को पढ़‌ने के साथ उसे समझना भी जरूरी है। मुख्य ईदगाह में हजारों लोगों ने नमाज़ अदा की। खुतबा के बाद सामूहिक दुआ में देश और दुनिया में की दुआ की गई। शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन ने इंसानियत का जज्बा पैदा करने पर जोर दिया। मुतावल्ली डा. शेख सादी जमां ने नमाजियों और प्रशासन व पुलिस के सहयोग पर आभार जताया। ईदगाह के अलावा सरवर साहब की मस्जि...