भभुआ, मार्च 21 -- बच्चे लिए चाट, पकौड़ा, गोलगप्पा, चाउमिन, छोला, भटूरा, आइसक्रीम के स्वाद घरों में सेवइयां, खजूर और सूखे मेवों, बिरयानी, कबाब, कोरमा, निहारी परोसे गए (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। ईद पर जहां घरों में देर रात तक लोग दावत में शामिल होते रहे, वहीं बच्चे बाजारों में अपनी पसंद की चीजें खाते रहे। ईदगाह, मस्जिदों, मदरसों, दरगाहों, स्टेडियम के आसपास भी कई दुकानें सजी थीं, जहां बच्चों की भीड़ दिखी। घरों में मेहमानों को सेवइयां, खजूर और सूखे मेवों, बिरयानी, कबाब, कोरमा, निहारी, दही मसाला, दहीबड़ा, रूमाली रोटी, पुलाव, कोफ्ता, कोमो, फिरनी, शीर खुर्मा, फालूदा, मशरूम आदि चीजें परोसी जा रही थीं। राजनीतिक दलों व विभिन्न संगठन के लोग भी अकीदतमंदों के घर सेवई खाने पहुंच रहे थे। मित्र, रिश्तेदार, पड़ोसी भी आते-जाते रहे। लोग गले मिलकर एक-दू...