बलरामपुर, मार्च 9 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता।माहे रमजान का 19वां रोजा बीतते ही ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। रोजेदारों को अब ईद के चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार है। ईद की आमद के साथ ही क्षेत्र के छोटे-बड़े बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रहती है और दुकानों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। ईद को लेकर खासकर बच्चों और महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। बच्चों की फरमाइशों को पूरा करने के लिए माता-पिता जमकर खरीदारी कर रहे हैं। घरों की सजावट के लिए फ्लावर पॉट, फोटो फ्रेम, टेबल फ्लावर, वॉश स्टैंड, आर्टिफिशियल फूल, वॉल चेन, म्यूजिकल घड़ी और रंगीन लाइटों की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार ईद को देखते हुए कई आकर्षक डेकोरेटिव आइटम मंगाए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 150 से 550 रुपये ...