मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में विशेषकर सफाई, निर्माण एवं जलकल विभागों से ईद की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सफाई को पूर्ण कराने के लिए बाह्य क्षेत्रों से सफाई कर्मचारियों को लाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। ईदगाह जाने वाले मार्गों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है जो लग-भग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति खीरी बाग के मेले में मेला सहायता केंद्र बनाया जायेगा। जहां नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। मेले में लाउडस्पीकर लगाया जाएगा, ताकि अनाउंसमेंट कर खो गये बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंपा जा सके। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में लगभग 53 ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के लगभग सभी नलकूप...