सिद्धार्थ, मार्च 19 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रमज़ान का अंतिम दौर चल रहा है। बुधवार को लोगों ने अन्य जरूरी सामानों के साथ सेंवई मेवा की खूब खरीदारी की गई। क्षेत्र में पर्व को लेकर लोगों द्वारा विभन्नि सामानों की खरीदारी की जा रही है। धार्मिक जानकारों के मुताबिक 29 या 30 रमजान को चांद का दीदार होने के बाद ईद पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विशेष नमाज पढ़कर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं।डुमरियागंज नगर पंचायत के मंदिर चौराहा, बैदोलागढ़, हल्लौर, बेंवा, बयारा, भड़रिया, भवानीगंज आदि जगहों पर ईद पर्व को लेकर सेंवई की दुकान सजी हुई हैं। लोग सादी, भुनी सेंवई के साथ लच्छा की खरीदारी कर रहे हैं। अहमद वहीद, गुफरान मलिक, मतिबुल्लाह अहमद, मुर्तजा इकबाल, फैसल अली, कुतबुल्लाह खान आदि ने कहा कि रमजान के 29 एवं 30 को चांद दिखाई पड़ने पर ईद पर्व मनाय...