भभुआ, मार्च 13 -- बाजार में टोपी, जेनमाज, खजूर, लच्छा सेवई, लच्छा, टोपी, इतर, सूरमा जैसी चीजों से सजने लगी हैं बाजार की दुकानें किराना दुकान से ड्राई फ्रूट, घी, तेल, रिफाइन, मसाला की कर रहे खरीदारी कपड़ा, रेडीमेड, साड़ी, सूट, लहंगा, पाजामा, कुर्ता भी मंगवाने लगे हैं व्यवसाई (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। बाजार में इत्र की महक आने लगी है। शाम ढलने के बाद मुस्लिम बहुल इलाकों में भीड़ लगने लगी है। खाद्य पदार्थों की दुकानें सजी हैं। पाक रमजान माह में अल्लाह की रहमत व बरकत वाला माह-ए-रमजान शुरू हो गया। इसकी खुशियां घरों पर दस्तक देने लगी हैं। रमजान में जरूरत की सामग्री की दुकानें सज गई हैं। थोक व खुदरा कारोबार से जुड़े व्यापारियों की सक्रियता बढ़ गई है। मंडियों से खरीदारी कर अब खुदरा दुकानदार मोहल्लों व शहर की मुख्य सड़कों में दुकान...