ईद पर्व के बाद अचानक बढ़े मरीज, 1900 के पार ओपीडी
सीतापुर, मार्च 23 -- सीतापुर, संवाददाता। डॉक्टर साहब...बुखार बहुत तेज है। कई दिनों से दवा लेकर खा रहा हूं, लेकिन बुखार नहीं जा रहा। जुकाम भी है और पूरे शरीर में दर्द होता है। अब खांसी भी आने लगी हैं, कजियारा से पहुंचे हाशिम अली ने अपनी परेशान बताई तो डॉक्टर ने उन्हें चेक किया। फिर दवा लिखी। बोले, पांच दिन की दवा लो, सब ठीक हो जाएगा। पांच दिन पर भी ठीक न हो तो फिर जांच लिख देंगे। कुछ ऐसी ही परेशानी लेकर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भी पहुंचे थे। उनको गले में दिक्कत थी। ईएनटी चिकित्सक ने उन्हें देखकर दवा लिखी। साथ ही जांच कराने को कहा। चिकित्सक ने उन्हें कुछ परहेज भी बताया और फायदा न होने पर पांच दिन बाद फिर आने को कहा। साथ ही कंधे की हड्डी दर्द की दवा लेने विंदेश्वरी भी पहुंची थीं। उन्होंने अस्थि रोग विशेषज्ञ को दिखाकर दवा ली। सोमवार को ओपीडी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.