मुरादाबाद, मार्च 19 -- ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर चांद रात की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। गुरुवार को चांद रात की पूर्व संध्या पर महिलाओं और बच्चों ने बाजारों का रुख कर लिया। नगर के माया मार्केट, गंज बाजार ,बुध बाजार, नैनीताल बैंक रोड बाजार, मीना बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ खरीदारी में जुट गई है। महिलाओं ने रेडीमेड कपड़ा, श्रृंगार सामग्री,जूता चप्पल आदि की जमकर खरीदारी की। मीना बाजार में चूड़ी की दुकानों पर देर रात तक महिलाओं की भारी भीड़ खरीदारी में जुटी हुई है। सपना साड़ी संसार के मालिक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुस्लिम महिलाएं इस बार परंपरागत शलवार सूट के अलावा साड़ी खरीदने में भी दिलचस्पी ले रही है। उधर माया मार्केट में सबसे अधिक भीड़ पहुंचने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। माया मार्केट के रेडीमेड ...