औरंगाबाद, मार्च 16 -- ईद पर्व को लेकर सोमवार को गोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। बैठक के दौरान ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही उपस्थित लोगों से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...