जहानाबाद, मार्च 21 -- मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के तामम जगहों में ईद का पर्व मनाया गया। ईद को लेकर मुस्लिम भाइयों द्वारा शनिवार की सुबह मस्जिद में नमाज अदा की गई एवं एक दुसरे के गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर उनके घरों में सेवई सहित अन्य प्रकार के भोजन एक दुसरे को भी खिलाया गया। प्रखंड प्रमुख मोहमद सिराज के यहाँ कई गण मान्य लोग ईद के अवसर पर बधाई दिए। इस अवसर पर प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखा। मेहंदीया, कलेर एवं परासी की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गस्त करते देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...