आरा, मार्च 12 -- फोटो कैप्सन 13 : पीरो में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के साथ गुरुवार को बैठक करते एसडीओ। पीरो, संवाद सूत्र ईद उल फितर को लेकर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ बैठक की। बैठक में पीरो, चरपोखरी और तरारी के मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। ईद उल फितर के मौके पर निर्धारित बिन्दुओं पर उपस्थित रहने की बात कही गयी। उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह ने पुलिस अधिकारियों को ईद के दिन निर्धारित केन्द्र पर उपस्थित रहने की हिदायत दी। नमाज के समय भारी वाहनों को चरपोखरी में रोकने के अलावा बसों और छोटे वाहनों को भागलपुर चौक तक रोके जाने का निर्देश दिया। नगर परिषद् के अलावा बीडीओ को मस्जिद के आसपास दो दिन पहले सफाई करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जगह-जगह टीम की तैनाती करने ...