शाहजहांपुर, मार्च 14 -- ईद की तैयारियों के साथ शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन बढ़ती महंगाई ने खरीदारी की रफ्तार को प्रभावित किया है। कारोबारियों का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव और आयात प्रभावित होने से कई वस्तुओं के दाम दस से बीस प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इसका असर ईद से जुड़ी पारंपरिक खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है। रमजान के दौरान खजूर की मांग सबसे अधिक रहती है। इस बार ईरान समेत खाड़ी देशों से आने वाली खजूर की आपूर्ति प्रभावित होने से इसके दाम दस से पंद्रह प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इसी तरह ईद पर इस्तेमाल होने वाले इत्र के दाम भी बढ़े हैं। दुबई और फ्रांस से आने वाले कई ब्रांडेड इत्र की कीमतों में दस से बीस प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।ईद के अवसर पर सूखे मेवों की भी अच्छी बिक्री होती है। बाजार में बादाम, अखरोट, पिस्ता और छुआरे के...