किशनगंज, मार्च 20 -- किशनगंज। एक संवाददाता रमजान के अंतिम दिनों में ईद की तैयारियों ने शहर के बाजारों की रौनक बढ़ा दी है। रोजेदारों की भीड़ खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही है। लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचकर सेवई, इत्र, रेडिमेड कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं घरों में पकवानों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। शहर के फलचौक, चांदनी चौक, चूड़ीपट्टी, खगड़ा सहित प्रमुख बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो जाती है, जो देर शाम तक जारी रहती है। दुकानदारों के अनुसार, रमजान शुरू होते ही बिक्री में तेजी आ गई थी, जो अब ईद के करीब आते-आते चरम पर पहुंच गई है। कपड़ा दुकानों में कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट और डिजाइनर कपड़ों की खूब मांग है। महिलाएं साड़ी, अबाया और हिजाब की खरीदारी में जुटी हैं, जबकि बच्चों में नए फैशन के कपड़ों को ल...