लातेहार, मार्च 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। पवित्र त्योहार ईद उल फितर के नजदीक आते ही क्षेत्र के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से देर शाम तक शहर के मुख्य बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर तरफ खरीदारी को लेकर उत्साह चरम पर है और बाजार पूरी तरह से त्योहार के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सेवई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग विभिन्न प्रकार की सेवई पतली,मोटी और स्पेशल ब्रांड की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। पुरुष,महिलाएं और बच्चे सभी अपने अपने पसंद के नए कपड़े खरीदने में जुटे हुए हैं। जूता चप्पल की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ कम नहीं है,जहां लोग नए फुटवियर की खरीदारी कर रहे हैं। श्रृंगार स्टोर मनिहारी दुकानों में भी खास...