सासाराम, मार्च 20 -- (पेज चार) चैती छठ व रामनवमी जुलूस वाले मार्गों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे नगर निगम में बनेगा कांट्रोल रूम, कर्मियों की शिफ्टवार की गई प्रतिनियुक्ति सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईद को लेकर नगर निगम द्वारा शहर की मस्जिदों के आस-पास की सफाई शुक्रवार को कराई गई। साथ ही ईदगाह की भी सफाई कराई गई। ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया गया। शनिवार सुबह में सभी वार्डों में युद्ध स्तर पर सफाई कार्य कराए जाएंगे। साथ ही मस्जिदों के आस-पास पेयजल के लिए टैंकर लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं चैती छठ व रामनवमी जुलूस वाले वार्गों की साफ-सफाई, पानी टैंकर, सीसीटीवी कैमरा लगाने, बिजली रिपेयरिंग, क्षतिग्रस्त सड़क, नाला-नाली व स्लैब निर्माण का भी निर्देश नगर निगम द्वारा दिया गया है। साथ ही कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। जानकार...