हाजीपुर, मार्च 16 -- गोरौल,संवाद सूत्र। मुस्लिम भाइयों का महान पर्व ईद को लेकर थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि इस पर्व को प्रेम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाये। उपद्रवी लोगों की सूचना तत्काल थाने को दे। उस पर कार्रवाई होगी। यह पर्व आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण रूप में मनाया जाता है। ईद पर्व में प्रशासन भी आप लोगों को सहयोग देने में कोई कमी नहीं करेगी। मौके पर उपस्थित सभी समुदायों के लोगों से अपील की कि भाईचारा का यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाये तथा अफवाहों से दूर रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन पूरी तरह से आप सबों के बीच मुस्तैद रहेंगी। बैठक में अवर निरीक्षक अनिल क...