सुल्तानपुर, मार्च 11 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। आगामी रमजान की ईद के त्योहार को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को मोतिगरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से थानाध्यक्ष ने अपील करते हुए कहाकि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान उपनिरीक्षक विनोद मिश्र ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। बैठक में जौव्वाद अहमद, सुल्तान अली, माता प्रसाद सिंह...