सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर; निज संवाददाता। ईद का त्योहार करीब है। 20 या 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। बाजारों में ईद की खरीद को लेकर काफी भीड़ बढ़ गई है। सुबह से देर रात तक खरीदारी में लोग व्यस्त रह रहे हैं। सर्वाधिक भीड़ कपड़े व किराना की दुकानों पर देखने को मिल रही है। ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही है।रमजान का पवित्र महीना शुक्रवार या शनिवार को ख्त्म हो रहा है। रमजान माह खत्म होते ही अगले दिन खुशियों का पर्व ईदुल फितर मनाया जाएगा। इस्लाम में ईद को बड़े त्योहार के रूप में देखा जाता है। इस दिन अमीर हो या गरीब नए लिबास जरूर पहनता है। यही कारण है कि सर्वाधिक भीड़ रेडीमेड से लेकर टेक्सटाइल्स की दुकानों पर होती है। ईद में कम समय बचा है इससे टेक्सटाइल्स की दुकानों पर लेडीज सूट साड़ी आदि खरीदने वालों की ही भीड़ नजर आ रही है। जिन पुरूषों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.