गुमला, मार्च 20 -- जारी। ईद-उल-फितर पर्व को लेकर थाना प्रभारी शनि कुमार के नेतृत्व में गोविंदपुर क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। थाना प्रभारी ने आमजनों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर पुलिस चौकस है और चौक-चौराहों पर लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...