सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। ईद के करीब आते ही शहर और आसपास के कस्बों के बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है। सुबह से देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है, जिससे बाजार गुलजार हैं। महानगर से लेकर कस्बों तक लोग कपड़ों और जूतों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में खासतौर पर नए कपड़ों की मांग सबसे ज्यादा है। कुर्ता-पायजामा, सूट और अन्य पारंपरिक परिधानों की बिक्री बढ़ गई है। बच्चे, महिलाएं और युवतियां अपने लिए नए डिजाइन के कपड़े पसंद कर रही हैं। युवा वर्ग में नए डिजाइन और ट्रेंडिंग स्टाइल के कपड़ों को लेकर उत्साह है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी दुकानों और आकर्षक डिस्प्ले के बीच ग्राहक पसंद के कपड़े और जूते चुनते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है इस बार ईद से पहले बाजार में अच्छी रौनक दिखाई दे रही है। व्यापारियों के अनु...