सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान का 29 वां रोजा बीत चुका है। बाजारों में ईद की रौनक दिखने लगी है। कपड़े, सेवईयां व खासतौर से रंग-बिरंगी टोपियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर ग्राहकों की चहलकदमी भी बढ़ गई है, लेकिन महंगाई के बोझ से दबे बाजार में दुकानदार व खरीदार दोनों कराह रहे हैं। हालांकि व्यवसायी इस उम्मीद में है कि इस बार पहले से अच्छी दुकानदारी होगी। बाजारों में रोजेदार अपने-अपने हैसियत के हिसाब से दुकानों में खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि बाजार में महंगाई का असर तो है ही। शाम में ज्यादा हो रही भीड़शहर में शहर के बाजारों में दोपहर में खरीदारों की भीड़ कम है। धूप होने की वजह से रोजेदार इफ्तार करने के बाद ही खरीदारी के लिए बाजार में निकल रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि खरीदार धूप के बाद शाम के समय ही खरी...