नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए नोएडा पुलिस ने इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। ईद के मौके पर करीब 1500 पुलिसकर्मियों को तीनों जोन में तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी अलग-अलग संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्यूटी पर रहेंगे। खासकर मस्जिदों, ईदगाहों और बाजारों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, जहां लोगों की ज्यादा भीड़ रहती है। इससे पहले शुक्रवार को जिले की सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की गई। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) की भी तैनाती की जाएगी। नोएडा जोन में दो प्लाटून पीएसी तैनात रहेंगी, जबकि पूरे जिले में कुल पांच प्लाटून पीएसी को लगाया जाएगा। ये जवान किसी भी आपात स्थ...