जामताड़ा, मार्च 23 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। ईद के पावन पर्व पर जिले के सरखेलडीह एवं पाकडीह क्षेत्र में केजीएन क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द का भी मजबूत संदेश दिया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में कई दिनों तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। देर रात तक चलने वाले मैचों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और हर चौके-छक्के पर तालियों की गूंज से पूरा मैदान गूंजता रहा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा प्रतीकात्मक बल्लेबाजी के साथ किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, नेशनल ह्यूमन राइट एंड जस्टिस मूवमेंट के केंद्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा, झारखंड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.