नई दिल्ली, मार्च 21 -- ईद का मौका है। मीठी सेंवईयों और पकवान से पूरा घर महक उठता है। लेकिन कुछ स्वीट डेजर्ट ऐसे भी होने चाहिए जो मीठा अवॉएड करने वाले लोग आराम से खा सके और आप उन मेहमानों के चेहरे पर खुशी देख सकें। शुगर लोडेड डेजर्ट इन दिनों लोग अवॉएड करते हैं तो आप उनके लिए हेल्दी और टेस्टी पिस्ता डेट्स कुनाफा बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और कम समय में बनकर रेडी भी हो जाएगा। चूंकि डेट्स नेचुरली स्वीट होता है तो इसमे ऐडेड शुगर नहीं होगी। बस नोट कर लें इस आसान सी डेट्स कुनाफा को बनाने की रेसिपी।डेट्स कुनाफा डेजर्ट बनाने की सामग्री एक चौथाई कप पिस्ता सौ ग्राम पतली वाली रोस्टेड सेंवई तीन चम्मच कंडेस्ड मिल्क दो सौ ग्राम खजूर बारीक कटे हुए पिस्ता मेल्ट की हुई डार्क चॉकलेटडेट्स कुनाफा डेजर्ट की रेसिपीसबसे पहले...