अलीगढ़, फरवरी 15 -- अलीगढ़। आओ निकाह आसान करें की कोर कमेटी की मीटिंग रविवार को हाजी जहीर कुरैशी के घर सराय मियां पर हुई। बैठक में सामूहिक विवाह करने पर जोर दिया गया। ईद के बाद सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। सब ने अपने सुझाव और सलाह दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि रमजान के महीने में इसमें मेहनत कर ईद के बाद सामूहिक विवाह को अमल में लाया जाएगा। शादी में लड़की को ज़रूरत का सामान और एक जोड़े को पंचास लोगो की दावत का इंतजाम कमेटी करेगी। बैठक में हाजी नौशाद कुरैशी, एड. ज़िया उररब, आरफीन कुरैशी, हाजी सोहैल, सोहराब कुरैशी, यामीन कुरैशी, हाजी चांद, हाजी अनवार हिलम, हाजी शकील, हाजी यासीन, हाजी दिलशाद, इरफ़ान कुरैशी, मोईनुद्दीन, आमीर इलू, पार्षद अब्दुल मुत्तलिब शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...