प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को ज्ञापन सौंपकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन ईद के बाद कराने की मांग की है।उनका कहना है कि 20 मार्च को अलविदा एवं 21 मार्च को ईद उल फितर का सार्वजनिक अवकाश है। यदि मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होता है तो ईद पर्व के कारण कार्य प्रभावित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...