भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला प्रशासन ईद के शांति पूर्वक आयोजन के बाद अब चैती छठ और रामनवमी की तैयारी में जुट गया है। भागलपुर में रामनवमी पर हमेशा से ही अलर्ट रहता है, लेकिन इस बार पड़ोसी राज्य बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी है। गृह विभाग (विशेष शाखा) ने भी मुखबिरी तेज करने के साथ-साथ गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है। रामनवमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चैती छठ पर जहां नदी-पोखर किनारे सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधा बहाल करने में जुटा है। वहीं रामनवमी पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा कि पर रामनवमी प्रत्येक विसर्जन जुलूस को स्कॉर्ट करनेवाले कर्मी-पदाधिकारी की सूची...