बिजनौर, जून 12 -- मंडावर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में फैसल ने शातिरपने से काम लिया। आरोपी फैसल ईद मनाने का बहाना बनाकर मुंबई से अपने गांव नारायणपुर आ गया था। इसके दो दिन बाद उसकी प्रेमिका सना भी मुंबई से बिजनौर पहुंच गई थी। इसके बाद दोनों गांव में साथ रह रहे थे। बाद में सना की हत्या कर शव को खेत में दबा दिया था। यह भी पढ़ें- शादी के लिए पीछे पड़ी मुंबई की प्रेमिका, चिकन काटने वाले प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, खेत में दबाया शवहत्या के बाद मुंबई लौट गया था आरोपी सूत्रों के मुताबिक ईद के मौके पर फैसल मुंबई से अपने गांव नारायणपुर आ गया था। उसने सना को कुछ दिनों बाद आने के लिए कहा था। ईद के दो दिन बाद सना भी मुंबई से बिजनौर पहुंच गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ...