वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ईद करीब आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। कपड़ों से लेकर जूते, टोपी और इत्र की दुकानों पर खरीदारों का दबाव है। ईद की नमाज के लिए पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट की दरकार है तो वहीं युवाओं में स्टाइलिश कुर्तों की मांग बढ़ी है। युवतियों को फर्शी सलवार और सैय्यारा सूट लुभा रहा है। दालमंडी के कपड़ा व्यापारी मो.साजिद ने कहा कि बार फर्शी सलवार के साथ लंबे कुर्ते और भारी दुपट्टे का कॉम्बिनेशन लोगों को आकर्षित कर रहा है। वहीं सैय्यारा सूट भी अपने खास कट और डिजाइन के कारण युवतियों की पसंद बना है। ईद पर खास और शाही लुक पाने के लिए महिलाएं इन्हें चुन रही हैं। उन्होंने कहा कि फर्शी सलवार की खासियत इसका चौड़ा घेर और जमीन तक गिरने वाला ...