मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। ईद की नमाज को लेकर नगर निगम द्वारा जबरदस्त तैयारियां की गई थीं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल लगातार पूरी व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे थे। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह व अतुल कुमार मोबाइल रहकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। ईद की नमाज के दौरान आवारा कुत्ते और पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की गई। पकड़े गए आधा दर्जन आवारा कुत्तों को एबीसी सेंटर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...