साहिबगंज, मार्च 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। ईद के दूसरे दिन रविवार को राजमहल के पर्यटन स्थल स्वर्ण जयंती पार्क में लोगों का उत्साह देखते ही बना। मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के परिवारों और युवाओं, बच्चों ने पार्क पहुंचकर आनंद उठाया। सुबह से ही पार्क में भीड़ का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। नए कपड़ों में सजे-धजे बच्चे और युवा पूरे उत्साह के साथ पार्क में घूमते और झूलों का आनंद लेते नजर आए।बच्चों में झूलों को लेकर खास उत्साह रहा। विभिन्न झूलों पर झूलने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरे परिसर में रौनक बनी रही। वहीं, परिवारों और युवाओं ने हरियाली के बीच सैर कर सुकून के पल बिताए।पार्क में लगे खाने-पीने के स्टॉलों पर भी भीड़ उमड़ी रही। चाट, पकौड़ी, आइसक्रीम समेत अन्य व्यंजनों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। दुकानदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.