गंगापार, मार्च 22 -- ईद के दूसरे दिन कस्बा मऊआइमा में लगने वाला टर्र का मेला लगा। जिसमें बडी संख्या में बच्चों और बड़ों ने पहुंचकर मेले में लुत्फ उठाया। नगर पंचायत मऊआइमा के सदर बाजार में ईद के दूसरे दिन टर्र के मेले में बडी भीड उमडी। जिसमें बडी संख्या फाफामऊ, सोरांव, प्रतापगढ़ के के महिला पुरूष और बच्चे मेले का आनन्द लेने पहुंचे। मेले में बच्चों के लिए अनेकों प्रकार का झूला, खिलौना, अनेकों प्रकार के व्यंजनों की जमकर बिक्री हुई। मेले में भीड़ को देखते हुए बडी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। चुनौंटा कुआं से रास्ते को डायवर्जन कर दिया गया था। इस रास्ते से बाइक,चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित था। बच्चों ने अपनी ईदी को मेले में खर्च की और खूब मस्ती की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.