साहिबगंज, मार्च 22 -- साहिबगंज। शहर के एलसी रोड में पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को दी। नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की थी। इस मामले को लेकर मोहम्मद जिलानी ने थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत, तीन युवक घायल, एक रेफरसाहिबगंज। जिरबाबाड़ी थाना क्षेत्र के जलेबिया घाटी स्थित बजरंग बली मंदिर के पास रविवार की शाम आमने सामने दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गये। इनमें से एक युवक को पुलिस ने गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने प्राथमिक इला...