जेरुसलम, मार्च 21 -- ईद के दिन भी ईरान ने इजरायल को कोई मोहलत नहीं दी। एक ईरानी मिसाइल जेरुसलम में अल-अक्सा मस्जिद से कुछ ही मीटर दूर गिरी। इसके चलते सैकड़ों की संख्या में मुसलमान इस मस्जिद में ईद की नमाज नहीं पढ़ पाए। यह लोग बंद गेट के बाहर नमाज पढ़ने को मजबूर हुए। करीब 60 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब ईद के मौके पर लोगों को अल-अक्सा मस्जिद में जाने की इजाजत नहीं थी। इजरायल ने शनिवार को कहाकि एक ईरानी मिसाइल ने ईद के जश्न के दौरान जेरुसलम पर हमला किया। यह मिसाइल दुनिया के कुछ सबसे पवित्र स्थलों से केवल कुछ मीटर की दूरी पर गिरी। यह स्थान मुसलमानों, ईसाइयों और यहूदियों के लिए समान रूप से पवित्र है।यही है असली चेहराइजरायली विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है। इस पोस्ट में कहा गया है कि ईद के दौरान एक ईरानी मि...