रुडकी, मार्च 13 -- लक्सर, संवाददाता। माह-ए-रमजान के अंतिम चरण में प्रवेश करते ही ईद के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कस्बे के मुख्य बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स, सेवइयां, जूते-चप्पल और शृंगार के सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे उत्साह के साथ ईद की खरीदारी कर रहे हैं। शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार में कपड़ों, रेडीमेड गारमेंट्स, सेवइयां, जूते-चप्पल और शृंगार के सामान की दुकानों पर खासकर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद का त्योहार नजदीक आएगा, बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...